Top Safe Utensils In Cooking For Healthy Life Style In Homes
जब आप अपने स्वास्त के बारे मैं सोचते है तो आपके मन मैं डाइट या कोनसा खाना आप को फिट रखेगा इसका ख़याल आता है लेकिन क्या आप को पता है जिस बर्तन मैं आप खाना बनाते हो वो भी आपके स्वास्त के लिए हानी कारक हो सकता है.खाना पकाने के लिए सही बरतनो का उपयोग आपके स्वास्त की रक्षा और भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जरुरी है. स्टेनलेस स्टील, कच्चा लोहा, काच, मिट्टी ,तांबा या पीतल कोनसा बर्तन सबसे अच्छा होता है सेहत के लिए और कोनसे बर्तन सेहत के लिए हानिकारक होते है वो आज हम जानेगे। सही बर्तन चुनकर खाने मैं इस्तेमाल करने से नकी आप पोषक तत्वों को सुरक्षित रखते है बल्कि यह भी सुनिश्चित करते है के आपका हर बनाने वाला भोजन स्वास्तवरदक और पौष्टिक हो.
१. मिट्टी के बर्तन (Clay Utensils)
मिट्टी के बर्तन हम प्राचीन समय से इसतेमाल किये जाते है और इसमें बना हुआ भोजन सबसे प्राकृतिक, सुरक्षित और और सेहत के लिए फायदे मंद माना जाता है.
मिट्टी के बर्तन के फायदे
प्राकृतिक और विष रहित- मिट्टी पूरी तरह प्राकृतिक होती है और इनमे कोई हानिकारक केमिकल नही होता।इसमें बना भोजन अनोखे स्वाद से भरपूर होता है, धीमी आंच पर पकाने से विटामिन, मिनिरल नष्ट नहीं होते, पोषक तत्त्व सुरक्षित रहते है पाचन मैं सहायक और पर्यावरण के अनुकूल होते है.
मिट्टी के बर्तन के नुकसान
यह बर्तन कमजोर और नाज़ुक होते है और जल्दी टूट सकते है, पहेली बार इस्तेमाल से पहले इसे गरम करना (seasoning ) पड़ता है.इनमे खाना धीमी आंच पर पकता है इसलिए ये अधिक समय खाना बनाने मैं लेते है.
२. तांबे के बर्तन (Copper Utensils) 
तांबे के बर्तन ये बेहतर पाचन रोग प्रतिरोधक क्षमता और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे बहुमूल्य सेहत के लिए लाभ कारी होते है.लेकिन तांबे का अत्यधिक उपयोग हानिकारक भी हो सकता है
तांबे के बर्तन के फायदे– आयुरवेद के अनुसार तांबा तीन दोषो, वात पित और कफ को संतुलित करता है,बेहतर लोह अवशोषण मैं मदत करता है जिसे अनीमिया या कम हीमोग्लोबिन वाले लोगो के लिए फायदेमंद होता है.तांबे के पर्याप्त उपयोग से मानव दिमाग का भी सही कार्य क्षमता बढ़ती है.
तांबे के बर्तन के नुक्सान– तांबा टमाटर, सिरका, नीम्बू और दही जैसे पधार से प्रतिक्रिया करते है और भोजन को खट्टा पण लाते है.बरतन पे हमेशा स्टील या स्टैनलेस स्टील की परत चढानी पड़ती है,तांबा आसानी से oxidise हो जाता है और हरा पड़ जाता है इसलिए इसे हमेशा सफाई की आवश्यकता होती है.
३. स्टील के बर्तन (Steel Utensils) 
स्टील के बर्तन का इस्तिमाल वर्षो से घर मै किया जा रहा है और आज कल इसका डिमांड दिन भ दिन बड़ रहा है इसका मुख्य कारण है मजबूती और आसान रखरखाव। स्टील के बर्तन सेहत के लिए भी बोहोत कम हानिकारक होते है हाला कि इसके इस्तेमाल मैं भी कुछ नूकसान जरूर है.
स्टील के बर्तन के फायदे-स्टील के बर्तन लंबी उम्र और मजबूत होते है, यह जंग रोधी होते है और सबसे अधिक स्टील के बर्तन खाने मैं धातु नही छोड़ते इस भजह से खाने का स्वाद और पोषण सुरक्षित रहता है.
स्टील के बर्तन के नुक्सान-स्टील के बर्तन गर्मी का असमान वितरण करते है, स्टील के बर्तन मेहेंगे होते है साथ ही वजन दार होते है, स्टील के बर्तन मैं खाना जल्दी चिपकता है.
४. ढलवा लोहा (Cast Iron ) 
कास्ट आयरन के बर्तन सबसे अच्छा विकल्प है जो स्वास्त के लिए बोहोत ही अच्छा माना जाता है, ये हमारे पूर्वज हमेशा खाना पकाने मैं इस्तेमाल किया जाता था, जैसे के तवा, कड़ाई, या पैन. इसके भी कुछ नुक्सान है किन्तु यह एक अच्छा विकल्प है आप के रसोई के लिए.
कास्ट आयरन के फायदे– स्वास्त के लिए उपयोगी, खाना टेस्टी, गर्मी को समान रूप से फैलाता है, खाना बर्तन पे कम चिपकता है और टिकाऊ होता है.
कास्ट आयरन के नुक्सान– यह वजन मैं भारी भरकम होते है, इसमें आसानी से जंग लग जाती है, इसमें धीमे आंच पर कुकिंग करनी पड़ती है.
निष्कर्ष
सेहतमंद भोजन के लिए बर्तन चुनना उतना ही जरूरी है जितना सही सामग्री का चयन करना। स्टील, मिट्टी, कास्ट आयरन, तांबा और कांच/सेरामिक बर्तन न केवल स्वास्थ्यवर्धक हैं बल्कि लंबे समय तक उपयोगी भी साबित होते हैं.एल्युमीनियम, नॉन स्टिक कुक वियर का इस्तेमाल ना करे जो सेहत के लिए बहोत ही हानि करक है और जो कैंसर जैसे बीमारी का कारक है.
https://pantunes.in/home-gardening-ideas-for-beginners-2025/
https://www.youtube.com/watch?v=Hkdz0-ektzU
Pingback: Complete Budget Friendly Water Purifier For Homes In 2025