Curtain Ideas

घर मैं करटेंस लगाना यह सिर्फ आपकी खिड़कियों को ढकता नही है बल्कि आज के घरो मैं वह आपके घर का लुक एनहान्स भी करता है, परदे का सही सेट कमरे के रंग रूप को पूरी तरह बदल देता है, आपके घर कि शान, गर्माहट और कार्य क्षमता बड़ा देता है. सही परदे सूर्य प्रकाश को रोकता ही नही बल्कि आपके प्राइवेसी को बढ़ाकर ऊर्जा दक्षता मैं सुधार भी लाता है. आज हम आपको पर्दो के महत्व , पर्दो कि शैलिया, और आपके घर के लिए सही पर्दो को चुनने के सुझाव पर गौर करे.
पर्दो का महत्व और पर्दो के लोकप्रिय प्रकार
घर का सौंदर्य बढ़ाना– सही परदे आपके घर के इंटीरियर मैं रंग, बनावट और घेहराई जोड़ता है.
प्रकाश नियंत्रण– प्राकृतिक प्रकाश को आने देने वाले पारदर्शिया परदे से लेकर प्रकाश को रोकने वाले ब्लैकआउट पर्दो तक आप अपनी आवशकता के आधार पर चयन कर सकते है.
प्राइवेसी -सही परदे आपके घर के अंदर कि प्राइवेसी मेन्टेन करने मैं बड़ा योगदान करते है.
कम्फर्ट जोन बढ़ाना– सही फैब्रिक का चुनाव करके आप घर के अंदर सही तापमान, और ब्लैकआउट मेन्टेन कर सकते है.
घर के पर्दो के लोकप्रिय प्रकार
पारदर्शी परदे ( Sheer Curtains)–Living Room
यह परदे बोहोत हलके, सुन्दर पारदर्शी होने के कारन आप इसका उन जगह मैं कर सकते है जहा आप हवादार एहसास के साथ साथ प्राकृतिक रौशनी भी चाहते है.
टिप्स- ये परदे आप आपने लिविंग रूम मैं लगा सकते है लिविंग रूम ऐसी जगह है जहा पर आप आपने मेहमानो का स्वागत करते है यहाँ पर पर्दो मैं स्टाइल और आराम का संतुलन होना चाहिए।आप अन्य विकल्प जैसे कि स्तरित परदे Layered Curtains (Sheer+Blackout) या फिर वेलवेट के पारो का भी इस्तेमाल कर सकते है.
Tips- परदे लिविंग रूम मैं हमेशा फ्लोर से छत तक लगाए जिससे आप का रूम भव्य और दिखता है.
ब्लैक आउट करटेंस (Balck Out Curtains)-Bed Room
ब्लैक आउट करटेंस ये आपके शयन कक्ष मैं इस्तेमाल किए जाते है इनका मुख्य उदेश रूम मैं आने वाली सूर्य कि रौशनी और आवाज़ को रोकना होता है जो आपके रूम मैं शांत और आराम देह वातावरण बनता है.आपका रूम यदि ज्यादा गर्म या ठंडा होता है तो थर्मल या स्तरित परदे चुने क्युकी ये आपके रूम का तापमान मेन्टेन करने मैं मदत करते है.
कॉटन करटेंस (Cotton Curtains)-Dinning Room Curtains
भोजन कक्ष भव्य होना चाहिए लेकिन साथ ही साथ वह आकर्षित भी लगना चाहिए यहाँ पर पर्दो से भोझ डाले बिना माहौल को बेहतर बनाना चाहिए, यहाँ पर आप पैटर्न करटेंस या फिर रोमन शेड्स या कॉटन करटेंस का इस्तेमाल कर सकते है, जो सिंपल स्टाइलिश और इजी होते है मेन्टेन करने मैं.
Tips- आप कलर चूस करते समय मिट्टी या गहरे रंगो जैसे मरून सरसो या जैतून हरा इस तरह के कलर को सेलेक्ट कर सकते है.
कैफ़े करटेंस-Kitchen Use
जब आप अपनी रसोई के परदे चयन करने कि सोचते हो तो आप को याद रखना होगा कि परदे व्यवहारिक,साफ़ करने मैं आसान और प्रकाश के अनुकूल होने चाहिए। यहाँ पे आप कैफ़े करटेंस, रोलर ब्लाइंड्स करटेंस या कॉटन प्रिंट्स इस्तेमाल कर सकते है जो कि जो कि स्टाइलिश और इजी टू क्लीन होते है.
Tips- आप किचन मैं हैवी कपडे के पर्दों से बचे जो खाना पकने की गंध और नमी को सौक सकते है.
प्रिंटेड या ब्राइट कलर कर्टेन्स- Kids Room Curtain
आप जब आपके बच्चों के रूम के लिए पर्दो का चयन करे तो ये ध्यान मैं रखे की परदे आसानी से धुलने वाले हो आप यहाँ पे प्रिंटेड परदे कार्टून, स्टार्स,या करैक्टर वाले हो ब्राइट कलर जैसे की येलो, ग्रीन,ब्लू ,पिंक ऐसे कलर बचो को पसंद आते है.
रोमन ब्लाइंड करटेंस (Roman Blind Curtains)-For Offices
आपके ऑफिस के कार्य स्तल को एकाग्रता और उत्पादकता को प्रेरित करना चाहिए यहाँ पर परदे ऐसे होने चाहिए जो कमरे को ज्यादा अँधेरा किये बिना चका चाँद को कम करे. आप यहाँ पे आप रोमन ब्लाइंड्स, न्यूट्रल टोन्स, कॉटन करटेंस यूज़ कर सकते है.
परदे चुनने के लिए ख़ास टिप्स
आपके घर के इंटीरियर को मैच करने वाले पर्दो का उपयोग करे :ऐसे पर्दो का रंग चुने जो आपके दीवार के रंग और फर्नीचर के अनुरूप हो
सही कपड़ा चुने:सूती और लिनेन जैसे हलके कपडे अनौपचारिक स्थानों के लिए अच्छे होते है जबकी मख़मल जैसे भारी कपडे अनौपचारिक जगह के लिए उपयुक्त होते है.
सही लम्बाईए वाले परदे चुने- फर्श से छत तक के परदे कमरे को अधिक ऊँचा और सुन्दर बनाते है.
एक्सेसरीज समग्र रूप को निखारने के लिए सजावटी पर्दो कि छडे, टाई बैक या रिंग का उपयोग करे.
आशा करते है कि आपके घर के परदे चयन करने मैं आपकी मुश्किल हल करने मैं मदत होगी आपका दिन शुभ रहे.
https://www.youtube.com/watch?v=q_vIJxvn6Ys
Dosin